एजुकेशन पोर्टल पर बच्चों की प्रोफाइल कैसे अपडेट करें?
सभी लोग जानते हैं कि एजुकेशन पोर्टल पर बच्चों की प्रोफाइल बनती है उसे प्रोफाइल को अपडेट करना जरूरी होता है क्योंकि जब तक हम प्रोफाइल की जानकारी को अपडेट नहीं करेंगे तो बच्चों की जानकारी आने वाली सालों में भी अधूरी रहेगी और उनको मिलने वाली छात्रवृत्ति और तमाम सरकारी योजनाओं में समस्या आएगी।
जैसा कि आप सभी शिक्षक जानते हैं कि हर साल हमें अपने बच्चों की प्रोफाइल को अपडेट करना जरूरी है लेकिन अक्सर कई शाला प्रभारी सिर्फ खानापूर्ति के लिए किसी MP Online वाले को प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए दे देते हैं और ऑनलाइन दुकान वाला भी सिर्फ उतना काम कर देता है कि किसी तरह काम चल जाए। जबकि ये काम इतना महत्वपूर्ण है कि एक बार इसे सही से सीख लिया जाए तो हम कई सालों के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
ये बच्चों की एक तरह की जन्मकुंडली होती है जिसमें बच्चों का रजिस्ट्रेशन से लेकर मोबाइल नंबर, आधार id, अपार आई डी, पूर्व विद्यालय की जानकारी, पिछले साल का रिजल्ट, ब्लड ग्रुप, भाई बहनों की संख्या, BPL नंबर, माता पिता की शैक्षणिक और आर्थिक जानकारी सभी चीजें समाहित रहती हैं। साथ ही सबसे अनूठी बात इसमें हर साल छात्र छात्राओं की नवीनतम फोटो अपडेट करने की सुविधा भी रहती है जिससे किसी योजना जैसे NMMS आदि का फॉर्म भरना है तो विद्यार्थियों की फोटो यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वयं के व्यय पर परीक्षा की अनुमति कैसे प्राप्त करें
स्टूडेंट डायरेक्टरी में जाएं
सबसे पहले एजुकेशन पोर्टल 3.0 में स्टूडेंट डायरेक्टरी में जाएं। यहां पर जाकर बच्चों की प्रोफाइल को देखने और अपडेट करने के विकल्प मिलते हैं। यहीं से सारे बच्चों की लिस्ट भी मिल जाएगी।
Update Student Profile
स्टूडेंट प्रोफाइल को अपडेट करें वाले सेक्शन को चुनने के बाद ही हम प्रोफाइल अपडेशन और प्रोफाइल में बदलाव कर सकते हैं।
कक्षा को चुनिए (Select the class)
Profile सेक्शन में जाने पर सबसे पहले कक्षा का चुनाव कर करने की जरूरत पड़ेगी। जिस भी कक्षा के छात्र छात्रा की प्रोफाइल देखना है या उसे अपडेट करना है उसका चुनाव करना होगा।
सही कक्षा जैसे कक्षा 2, कक्षा 5, कक्षा 8, या जिस भी कक्षा की प्रोफाइल अपडेट करना है उसका चयन करने के बाद आपको स्क्रीन में नीचे जाना पड़ेगा। यहां पर कई कालम दिखेंगे जैसे Sr.No., समग्र आईडी, विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, क्लास, कैटेगरी, जेंडर, पिता का व्यवसाय, लास्ट ईयर रिजल्ट, डिसेबिलिटी, अपडेट प्रोफाइल, अपडेट स्टूडेंट सब्जेक्ट, प्रोफाइल अपडेट स्टेटस, Profile Submit Status, View Student Profile, इनवेलिड प्रोफाइल रिमार्क आदि।
यहां पर कई विकल्प हैं। अगर किसी बच्चे की प्रोफाइल को सिर्फ देखना चाहते हैं और कोई edit नहीं करना है तो View Student Profile पर क्लिक करें। आपको बच्चे की प्रोफाइल में अभी तक जो भी जानकारी भरी है वह दिख जाएगी। अगर आप अभी प्रोफाइल को अपडेट करना चाहते हैं तो यहां पर उस बच्चे के नाम के आगे अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक करें तो उसे संपादित करने के ऑप्शन खुल जाएंगे। यहां आसानी से उसे संपादित कर सकते हैं। बैंक खाते की जानकारी भी यहीं से भरी या संशोधित की जा सकती है। जानकारी भरने के बाद उसे ड्राफ्ट के रूप में save करना चाहिए। ड्राफ्ट में save होने पर उसे अपडेट कर सकते हैं।
कोई प्रश्न होने पर कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।





0 टिप्पणियाँ