EVS सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा

Paryavaran subject preparation for CM Rise Teacher Recruitment. हिंदी में जानकारी सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा की कैसे तैयारी करें। EVS के लिए कौन कौन सी किताबों से पढ़ना चाहिए। किस तरह हम environmenal studies में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। पूरी जानकारी प्राप्त करने हेतु यह पोस्ट अंत तक पढिए। शाला दर्पण एमपी school education department की नवाचारी और बहु प्रतीक्षित सीएम राइस योजना विषय और परीक्षा की तैयारी पर विस्तार से जानकारी देने जा रहा है।

पर्यावरण पर 10 उद्धरण


Paryavaran subject preparation for CM Rise Teacher Recruitment MP Government jobs.

ई वी एस क्या है? पर्यावरण अध्ययन क्या है, इसकी तैयारियां कैसे करें?  पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्तमान में कौन कौन से उपाय एवं अनुसंधान कार्य किए जा रहे हैं? शहरी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली कैसे काम करती है? पर्यावरण संरक्षण पर विशेष project. Management and training about environment.  CM Rise परीक्षा में किन विषयों की तैयारी करवानी है. प्री प्राइमरी और प्राइमरी शिक्षक को किन किन विषयों में मूलभूत दक्षता हासिल करना आवश्यक है? सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा का स्वरूप किस प्रकार है? CM Rise Teacher Recruitment MP का result kab घोषित किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए कौन सी वेबसाइट पर सामग्री मिलेगी? सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए यह पोस्ट शुरू से आखिरी तक अवश्य पढ़ना होगा।

पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारियां

विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। Paryavaran divas kab manaya jata hai? इसकी शुरुआत कैसे हुई जैसे प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। पर्यावरण संरक्षण आज सभी देशों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।

आसपास के सभी पाठों को कैसे सुनें

सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा की तैयारी करने के लिए ऑडियो lesson aap इस लिंक पर क्लिक करके सुन सकते हैं।

Central institute of education technology की वेबसाइट पर कक्षा 3 आसपास के audio आप यहां क्लिक करके सुन सकते हैं. यहां पर परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत अच्छी जानकारी प्राप्त हो जाएगी.

आसपास चैप्टर 1 से 24 तक सुनें

English medium में Looking Around Grade 3 ke audio lessons सुनने वालों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा:

Looking Around Grade 3 Audio Lessons

How to download audio lessons

EVS StudyTips सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा। आसपास कक्षा 3,4 और 5 के audio lessons


इन सभी पाठों को आप केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की वेबसाइट पर आनलाइन और ऑफलाइन सुन सकते हैं। Offline सुनने के लिए इन्हे मोबाइल में डाऊनलोड करना पड़ेगा। इसकी विधि बहुत सरल है इसे हम स्क्रीन शॉट में समझा रहे हैं। जब आप कोई ऑडियो play करते हैं तो उसके बाजू में 3 डॉट्स दिखाई देते हैं। आप को उन पर क्लिक करना है। वहां download ka option आएगा। वहां से download कर लीजिए। परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी शिक्षक प्रतिभागी इन्हें अवश्य सुनें।

इसी तरह गणित का जादू कक्षा तीन से पांच तक के सभी पाठ आपको यहीं मिल जायेंगे।

Math Magic Class 3rd

हमारा पर्यावरण कक्षा 7 social science की book से भी आपको अच्छी सहायता मिल सकती है। अगर आपके पास यह पुस्तक न हो तो उसे केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की वेबसाइट पर सुन कर फायदा ले सकते हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में भी यह लाभदायक है।

आडियो पाठ हमारा पर्यावरण कक्षा सातवीं

हम इस विषय पर विस्तार से जानकारी अपडेट कर रहे हैं। पोस्ट का शेष भाग जल्दी ही uodate किया जाएगा। अगले अपडेट में हम परीक्षा की विषयवस्तु और प्रश्नों के प्रारूप पर नई चीजें बताने की कोशिश करेंगे।

सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा हेतु जिन लोगों ने आवेदन किया था उनके प्रवेश पत्र उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्रों को ऑनलाइन download कर सकते हैं।

MP विमर्श पोर्टल पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

क्या होगा अगर सीएम राइस स्कूल चयन परीक्षा में फैल हो गए तो?

एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रश्न है जो उन स्कूल के शिक्षकों को जानना जरूरी है जिन्हें सीएम राइस स्कूल में मर्ज किया जा रहा है? जिन स्कूल भवनों का चुनाव सीएम राइज स्कूलों के लिए किया गया है। उसके वर्तमान स्टाफ को नए स्कूल में मर्ज नहीं किया जाएगा। शिक्षकों को चयन परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। यदि वह परीक्षा में पास हो जाते हैं तो ठीक। यदि वह चयन परीक्षा में फेल हो जाते हैं तब उन्हें किसी दूसरे स्कूल में ट्रांसफर किया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। 

इसका मतलब यह है कि उन schools के staff ko usi vidyalaya में बने रहने के लिए CM Rise selection examination को क्वालीफाई करना आवश्यक है।

क्या नए शिक्षक cm rise school के लिए apply कर सकते हैं?

2021 में अयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा में इसी सत्र में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक पात्र नहीं हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2021 में नियुक्त किए गए नियमित शिक्षक सीएम राइज स्कूलों की चयन परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

क्या cmrise school के लिए navin building बनेगी?

अभी फिलहाल में पुराने स्कूलों को ही cm rise school के रूप में मर्ज किया जा रहा है। अगर इनकी कोई नवीन buuldings बनेंगी तो यह बाद की बात है। हां इतना जरूर है कि इन स्कूलों का शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ अवश्य नया होगा। वह भी इनके नवीन staff की selection process complete होने पर।

कितने साल का कार्यकाल होगा सीएम राइस स्कूल में एक शिक्षक के लिए?

चयनित अमले का कार्यकाल न्यूनतम 5 वर्ष रहेगा 5 वर्ष उपरांत संबंधित के कार्य के मूल्यांकन के आधार पर अवधि में वृद्धि की जा सकेगी। अपरिहार्य परिस्थितियों, कार्य में अक्षमता की स्थिति में ही न्यूनतम अवधि के पूर्व भी स्थानांतरण किया जा सकेगा।

कितने विकासखंड का चयन कर सकते हैं नियुक्ति हेतु?

आवेदक वर्तमान में विकासखण्ड का प्राथमिकता क्रम चुन सकेंगे। न्यूनतम 01 विकासखण्ड की प्राथमिकता क्रम में चयनित किया जा सकेगा। आपने online आवेदन में जिन विकासखंडों को चुना है उसी में से आपको अपने लिए पसंदीदा शाला चुनना होगी।

चयन उपरांत पदस्थापना हेतु शालाओं का प्राथमिकता क्रम (Choice filling) की सुविधा दी जाएगी।

Exam result information

Cm Rise School Mp Teacher Selection Process लिखित परीक्षा 60 अंकों का प्रश्नपत्र होगा जिसमें निम्नानुसार बिंदुओं से संबंधित प्रश्न होंगे

इंस्ट्रक्शनल मेनेजमेंट, ऑर्गेनाइजेशनल मेनेजमेंट, पर्सनल लीडरशिप, सोशियल लीडरशिप 60 अंक.

एम.एड. – 5 अंक.

प्रमाण पत्र.

जिला स्तरीय 2 अंक,

राज्य स्तरीय 3 अक,

राष्ट्रीय स्तर 5 अंक (यदि आवेदक के पास एक से अधिक स्तर के प्रमाण पत्र है उस स्थिति में अधिकतम अंक वाले प्रमाण पत्र के अंक मान्य किये जाएंगे। 15 अगस्त 2021 तक जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे।)

लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओ.एम.आर. शीट पर होगी प्रश्न बहुविकल्प वाले होंगे।

लिखित परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही पात्र माना जाएगा तथा उनकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ